जौनपुर, मई 4 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक के हौज और मुरारपुर गांव में जल निगम की पानी टंकियों से सप्लाई होने वाले पेयजल का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। रोजाना करीब एक लाख लीटर पानी बहाया जा रहा है, जिससे सैकड़ों घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इन टंकियों से हौज खास, अभेरवा, कादीपुर, सादीपुर, ऊंचवा पर, हौज चौहान बस्ती, राजभर बस्ती, सिरकोनी, बन्दीपुर सहित दर्जन भर गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। इन क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर बोरिंग का पानी खारा होने के कारण लोग जल निगम के पानी पर ही निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत हौज ब्रह्म बाबा की टंकी से जाने वाली पाइपलाइन हाइवे के नीचे 13 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सप्लाई के दौरान तेज धार से प्रतिदिन करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.