एक लाख रुपये व जेवरात लेकर घर से चली गई किशोरी
बलरामपुर, मार्च 22 -- एक लाख रुपये व लाखों के जेवरात लेकर घर से किशोरी चली गई है। शादी करने के लिए किशोरी को युवक अपने साथ ले गया है। श्रीदत्तगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें किशोरी को शादी के लिए ले जाने वाला युवक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम तख्तरवा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बाले, आरोपी के पिता ओमप्रकाश, आरोपी की मां रामादेवी व आरोपी के चाचा ओमकार उर्फ लाले शामिल हैं। किशोरी के साथ आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। उतरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 18 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बेटे के साथ मुकदमे की पेशी देखने गोंडा गया था। घर पर पुत्र बधू व 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक बेटी को शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया है। बेटी को भगाने में आरोपी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.