प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करीब चार महीने पहले मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हुई निर्मम हत्या के मामले में नया मामला सामने आया है। एलएन सिंह की हत्या अचानक हुई कहासुनी नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। हत्यारोपी विजेता ने एक लाख रुपये उधार वापस नहीं करने की नीयत से अपने बेटे साहिल और भाई विशाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल, साक्ष्य व आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चार्जशीट में हत्या की वजह का खुलासा किया है। सिविल लाइंस स्थित हर्ष होटल के समीप 24 अक्तूबर 2025 की शाम पत्रकार एलएन सिंह की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही आरोपी विशाल को नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था जबकि, वारदात के समय मौजूद विजेता और उसके बेटे साहिल को भी गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.