अलीगढ़, मार्च 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के रामघाट रोड स्थित टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार सुबह चौकीदार की ईंट से प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पत्तों से जलाकर सूखी पड़ी नाली में छिपा दिया गया। कई घंटे की तलाश के बाद अधजला शव बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चंद घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए पार्किंग के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि एक लाख रुपये बकाया न देना पड़े, इसलिए चौकीदार की हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित केके अस्पताल वाली गली नंबर छह निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र बघेल पुत्र रामेश्वर उर्फ रमेश चंद्र टीकाराम कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बतौर चौकीदार ड्यूटी करते थे। रविवार सुबह करीब छह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.