सीवान, अप्रैल 13 -- (सीवान से संदीप कुमार सिंह)। बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी किशोर का अपहरण एक लाख रुपये के लिए किया गया था। बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने किशोर का अपहरण किया था और महम्मदपुर की तरफ इसे लेकर जा रहे थे। फिरौती की रकम की मांग के लिए एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था और अपहृत किशोर ने शुक्रवार की सुबह करीब 11.11 बजे अपने बड़े भाई के मोबाइल फोन पर संपर्क कर बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से हैं और जबरन पकड़कर महम्मदपुर की ओर लेकर जा रहे हैं। कहता है कि तुम अपने मां-बाप से एक लाख रुपये मंगवाओ नहीं तो जान मार देंगे। दोनों ही व्यक्तियों के पास हथियार है। मैं डर से चुपचाप इनके साथ जा रहा हूं। यह जानकारी अपहृत किशोर के पिता रंजय कुमार सिंह द्वारा स्थानीय थाने में दी गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.