उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता थाना आटा क्षेत्र में गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना आटा पुलिस सक्रिय थी, इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 07 अदद पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सरमन यादव निवासी ग्राम सधारा थाना आटा जनपद जालौन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना आटा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.