औरैया, अक्टूबर 14 -- अछल्दा, संवाददाता। दीपावली पर्व को सुरक्षित, सौम्य और दुर्घटनारहित बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा पुलिस ने अवैध आतिशबाजी का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे व आतिशबाजी सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अछल्दा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर ओवर बिरज के नीचे अछल्दा-भरथना मार्ग से एक व्यक्ति को तीन प्लास्टिक की बोरियों में अवैध पटाखे ले जाते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनु उर्फ नारायण दीक्षित पुत्र नंदकिशोर निवासी घसारा थाना अछल्दा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.