देवरिया, अप्रैल 9 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खाते से एक लाख रुपए उड़ाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर निवासी मोअज्जम अली खान के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दो अप्रैल को जालसाजों ने उनके अलग-अलग बैंक के दो खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख से अधिक रुपये उड़ा लिए थे। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...