लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में एक लाख युवाओं को 28 सेक्टर में अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने वालों में 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया जाएगा। राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद (एससीवीटी) व नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (एनएईसी) के बीच एमओयू किया गया है। पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 128 ब्लॉक व 10323 गांवों के एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के मुताबिक इस एमओयू से युवाओं को हुनरमंद बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पांच वर्षों के लिए किए गए इस एमओयू की मदद से महिलाओं को भी सशक्त बनाया जाएगा। एनएईसी देश का प्रमुख रेडीमेट गारमेंट एक्सपोर्ट क्लस्टर है और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.