एक लाख युवाओं को मिलेगी जल्द मिलेगी नौकरी, दो करोड़ नौजवानों को देंगे टैबलेट : योगी
देवरिया, अगस्त 29 -- देवरिया, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पिछले नौ साल में साढ़े नौ लाख लोगों को सरकारी नौकरी प्रदेश सरकार दे चुकी है। जल्द ही प्रदेश में और एक लाख को नौकरी और दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट दिया जाएगा। वे देवरिया के मझौलीराज में सलेमपुर और भाटपारानी विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों की 305 करोड़ रुपए की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि नौकरियों की कमी नहीं है। जल्द ही 45 हजार होमगार्ड, 36 हजार पुलिस (4 हजार सब इंस्पेक्टर) की भर्ती होगी। उप्र पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत अलग-अलग विभागों में 30 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। शिक्षकों की भर्ती भी करेंगे। यूपीटीईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.