एक लाख मेजबान को, Rs.50 हजार मेहमान को; शादी की दावत पर कर्नाटक के गांवों का सख्त फरमान
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के कई गांवों ने शादी के बाद होने वाली पारंपरिक बड़ी नॉन-वेज दावत 'बीगर ऊटा' को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। शिकारीपुरा तालुक के गुडवी गांव में गांववालों की बैठक के बाद यह साफ घोषणा की गई कि जो परिवार दावत का इंतजाम करेगा, उस पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। दावत में शामिल होने वाले हर व्यक्ति पर 50000 रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही सगाई के समय भी किसी तरह की नॉन-वेज दावत नहीं होगी। दरअसल, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इलाके में सूखे की मार पड़ रही है और किसानों की आय लगातार घट रही है। महंगाई भी बढ़ी हुई है। कई परिवार पहले से ही खेती के नुकसान और रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि शादी का जश्न अब खर्चों की होड़ बन चुका है। जो कभी रिश्ते और खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.