वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में एक लाख से अधिक भवन स्वामियों ने नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष का टैक्स नहीं जमा किया है। इसमें ज्यादातर केस में जलकर शामिल है। नगर निगम ने 31 मार्च 2026 तक सरचार्ज में भी छूट दी है। नगर निगम स्वर्णिम छूट योजना के तहत 31 मार्च तक जलकर और सीवरकर के पुराने ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। ऐसे में 35 दिनों के बाद भवन स्वामियों को ब्याज सहित टैक्स जमा करना होगा। शहर में कुल 233708 भवन टैक्स के दायरे में हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इन भवनों पर कुल 434.65 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। एक माह में 1264 बड़े बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वाले भवन स्वामियों को अगले वित्तीय वर्ष में किसी भी प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिल...