बुलंदशहर, मार्च 10 -- जहांगीराबाद स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर में मंगलवार को एक लाख बोरा चीनी उत्पादन का लक्ष्य पूरा होने पर मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मिल के लगभग 650 कर्मचारियों को पारितोषिक वितरित कर उनके योगदान की सराहना की गई। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता, उपसभापति हरिराज सिंह चौहान, संचालन समिति के डायरेक्टर एवं प्रवक्ता डॉ. ओमपाल सिंह तोमर, डायरेक्टर होशियार सिंह, डायरेक्टर हसीराम, डायरेक्टर ज्ञानेंद्र राघव और प्रवीण कुमार शर्मा मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया। चीफ केमिस्ट सीए ओम प्रकाश, चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार, सुरक्षा अधिकारी मनोज यादव, नरेंद्र सिंह और धर्मेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.