लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- जिले भर में बुधवार को पौधरोपण का महाअभियान चलेगा। इस अभियान में गोमती नदी के किनारे एक साथ एक लाख पौधों का रोपण कर किनारों को हरा भरा किया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग सहित तमाम विभाग मिलकर एक दिन में 51 लाख पौधों के रोपण करने का अभियान चलाएंगे। दक्षिण खीरी वनप्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि गोमती नदी के किनारे एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें दो किलोमीटर का क्षेत्र चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही जिलेभर में एक दिन में 51 लाख पौधे लगाने का महाअभियान चलेगा। इसकी मानीटरिंग आन लाइन और आफलाइन चुनाव की तर्ज पर की जाएगी। इस बार जिले भर में वनमहोत्सव अभियान के तहत 97 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागो को लक्ष्य बांटकर पौधे दिए गये है। खीरी जिले का वन विभाग इस बार पीपल, बरगद, नीम, शीशम के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.