एक लाख नकद के साथ धराया शराब धंधेबाज
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना पुलिस ने मोतिहारी के शराब धंधेबाज को एक लाख नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतिहारी के तुरकौलिया निवासी शराब धंधेबाज सुनील कुमार साहेबगंज आया है। कई जगहों पर शराब बिक्री के रुपये वसूली करने निकलने वाला है। साहेबगंज पुलिस ने घेराबंदी कर सुनील को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल जब्त किए गए। सरैया एसडीपीओ के अनुसार बीते एक माई को साहेबगंज पुलिस ने 71 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था। इसमें सुनील का नाम सामने आया था। यह भी पढ़ें- 71बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार,मुख्य कारोबारी फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.