एक लाख तक के फ्रॉड के मामले स्थानीय थानों में होंगे दर्ज
पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साईबर अपराध के खिलाफ अब सभी थानों की पुलिस मोर्चा खोलेगी। इसके लिए एसपी स्वीटी सहरावत ने सभी लोकल थानाध्यक्ष को निर्देश जारी किया है। जिसमें साईबर अपराध के मामले में ना केवल स्थानीय थानों में एफआईआर दर्ज की जाएगी, बल्कि वहां की पुलिस ऐसे मामलों में अंकुश लगाने में भी भूमिका अदा करेगी। इससे साईबर अपराध के मामले में स्थानीय थानों की ओर से टालने के प्रवृत्ति पर रोक के साथ इसके अनुसंधान में गति आएगी। हालांकि साईबर अपराध को लेकर स्थानीय थानों में दर्ज किए जाने वाले मामलों को सीमित किया गया है। इसके अनुसार एक लाख रूपये से कम के साईबर फ्रॉड के मामलों को दर्ज करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर की गई ऐसी शिकायतों का निपटारा संबंधित थानों की पुलिस करेगी। फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.