गौरीगंज, फरवरी 21 -- अमेठी। बीते गुरुवार की रात ककवा रोड पर स्थित अमर मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे के पिता से हुई एक लाख रुपयों से भरी बैग की छिनैती मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। गौरतलब है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मजरे करनाईपुर निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा गुरुवार की रात अपने बेटे दीपक मिश्र की बारात लेकर अमेठी कस्बे के अमर मैरिज लॉन में आए थे। बारात द्वारपूजा के लिए जा रही थी तभी एक युवक ने रंगनाथ मिश्र के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था और अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। बैग में एक लाख रुपए रखे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.