देहरादून, अप्रैल 1 -- शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत पढ़ रहे गरीब बच्चों की फीस रिफंड के बिल पास करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एक निजी स्कूल की संचालिका को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। डोईवाला बीईओ कार्यालय में यह कार्रवाई हुई। विजिलेंस की इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस सेक्टर देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का ऋषिकेश में गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल है। उनके स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे छात्रों की फीस के बिल शिक्षा विभाग में लंबित थे। इन बिलों के भुगतान को स्वीकृति देने की एवज में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट एक लाख रुपये की घूस की मांग कर रहे थे। इस भ्रष्टाचार...