नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांतों में से एक बलूचिस्तान में अपने अभियान को एक बार फिर तेज कर दिया है। पिछले कुछ समय में संगठन की गतिविधियों का दायरा केवल दूरदराज के इलाकों में हमलों तक सीमित नहीं रहा, लेकिन अब सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस ठिकानों, सुरक्षा काफिलों, रेलवे और संचार ढांचे तक फैलता दिखाई दे रहा है। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि आठ दिनों के भीतर 22 हमले किए गए हैं। दावे के अनुसार, इन हमलों में 26 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। बीएलए का कहना है कि उसका संघर्ष पाकिस्तान से बलूचिस्तान की 'आजादी' हासिल करने तक जारी रहेगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बल BLA को एक प्रतिबंधित अलगाववादी आतंकवादी संगठन मानते हैं और ...