झांसी, जनवरी 14 -- उल्दन थाना क्षेत्र में छह जनवरी को खेत पर बनी झोपड़ी में वृद्ध किसान से अंधे कत्ल से पुलिस ने परदा उठाया है। एक लाख रुपए न देने पर बेटे ने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया आलानकब बरामद किया है। खून से सनी झोंपड़ी में मिला था शव : ग्राम पंचायत हाटी में बीती 5-6 जनवरी की रात महीपत सिंह (80) खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली के लिए गए थे। सुबह उनकी लाश खून से लथपथ झोपड़ी में चारपाई पर मिली थी। नाती अमर प्रताप सिंह ने दादा की हालत देखी तो चीख पड़ा। वहीं पत्नी मानकुंवर पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई परिजनों की तरफ गई। मृतक के बेटे पुष्पेन्द्र सिंह से जब कड़ाई से पूछताद की गई तो वह टूट गया। उसने अपना जुर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.