एक लाख के ईनामी गैंगस्टर चन्नू के खिलाफ कुर्की के आदेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक लाख के ईनामी गैंगस्टर योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अंकित कुमार मित्तल ने कुर्की के आदेश जारी कर दिये हैं। विवेचक ने न्यायालय में उपस्थित होकर आशंका जतायी कि ईनामी चन्नू अपनी चल अचल संपत्ति को खुर्द बुर्द कर कहीं दूर भागने की फिराक में है। उसके खिलाफ कुर्की कराये जाने की याचना की गयी।
कुर्की की आदेशिकायें मऊदरवाजा थाने के प्रभारी या विवेचक अजब सिंह ने वर्ष 2024 में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे को लेकर योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू के खिलाफ कुर्की की आदेशिकायें जारी करने की याचना की। प्रार्थना पत्र के समर्थन में विवेचक ने शपथ पत्र प्रस्तुत किया। विवेचक ने कहा कि गैंगस्टर की तलाश में कई बार दबिश दी गयी। मगर वह नहीं मिला और न ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.