एक लाख के इनामी बदमाश ने छीनी पुलिस कर्मी की पिस्टल, मुठभेड़ में घायल
हापुड़, अगस्त 4 -- हापुड़ संवाददाता। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच 9 पर हुई 85 लाख रुपये की डकैती में फरार चल रहा एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ने पुलिस कस्टडी में पेट दर्द का बहाना बनाकर भागने की साजिश रच दी। अस्पताल ले जाते समय शाति बदमाश ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और दरोगा से छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच 9 पर जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी की नई अनाज मंडी निवासी खल चूरी के थोक व्यापारी के मुनीम से बाइक और बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 85 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.