शामली, अगस्त 6 -- झिंझाना। बुधवार को थाना झिंझाना क्षेत्र के खानपुर और रंगाना के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान के मारे जाने के साथ ही लंबे समय से चल रही उसकी तलाश समाप्त हो गई। फुरकान की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस और एसटीएफ लगातार प्रयासरत थी। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना के सूचना तंत्र से मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने फुरकान की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के दौरान फुरकान मारा गया। बताया जा रहा है कि फुरकान पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे तथा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह भी पढ़ें- यूपी में दिनदहाड़े एनकाउंटर, एक लाख के इनामी फुरकान को मार गिराया, कैराना पलायन में आया था नाम लंब...