जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, कार्यालय संवददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी दूल्हा आजाद बिंद की खेतासराय के मनेछा बादशाही के पास एक मई को गोली मारकर हुई हत्या के आरोपी और एक लाख के इनामी प्रदीप बिंद ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी प्रदीप आजमगढ़ जिले के बदरह थाना क्षेत्र स्थित चिकसावां गांव का निवासी है। वारदात के बाद 70 दिन से फरार चल रहा था। एक मई की रात करीब नौ बजे बरात ले जा रहे 22 वर्षीय दूल्हे आजाद बिंद के वाहन को रोककर सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इन्हें शरण देने, बचाने और घटना में मदद के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार ...