मिर्जापुर, मई 9 -- जिगना। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात हरगढ़ बाजार से एक लाख की हेरोइन संग अभियुक्त को धर दबोचा। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व आत्माराम यादव मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर हरगढ़ बाजार के पास से एक व्यक्ति को धर दबोचा। उसके पास से 05.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त भिलगौर निवासी दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के पास बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- 19.25 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,जेल यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 24 लाख की स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...