कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में रायपुर तिराहे के पास चेकिंग में गुरुवार को पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर बीस पेटी अवैध शराब बरामद कर ली। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। कार सीज करने के साथ तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनका चालान कर दिया। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में एसएसआई देवनारायण द्विवेदी, एसआई देवेन्द्र कुमार पाल व एसआई रामवीर सिंह आदि के साथ रायपुर-गजनेर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच वहां आ रही एक कार को रोककर तलाशी की गई । छानबीन में कार में रखी बीस पेटी करीब 896 क्वार्टर शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने कार सवार176/3 जूही लाल कालोनी थाना किदवई नगर कानपुर निवासी विनोद गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र, तिलसड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.