एक लाख की विदेशी शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गिरडीह, मई 14 -- हीरोडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी एक पिकअप वाहन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी गुरुवार को हीरोडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरबावाद गांव के आसपास एक पिकअप वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।
छापेमारी की प्रक्रिया बुधवार रात्रि को छापामारी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या WB 23 C 7405 को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.