अलीगढ़, मई 1 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम ने मारपीट के मुकदमे में विवेचना के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये की रिश्वत ले ली। इसके बावजूद विवेचना पूरी नहीं की। 40 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। पीड़ित ने रिश्वत लेने की वीडियो एसएसपी के सीयूजी नंबर पर भेजी। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इगलास क्षेत्र के आनंद विहार कालोनी निवासी रामकुमार शर्मा के अनुसार 14 मार्च 2025 को उनके भाई से झगड़ा व मारपीट हो गई थी। इसमें भाई को काफी चोट आईं। इसकी विवेचना अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम की ओर से की जा रही थी। उन्होंने विवेचना के नाम पर गुमराह करके कई बार में रुपये लिए। इसमें 13 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.