शामली, जनवरी 3 -- पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाईन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि थाना झिंझाना क्षेत्र में 28/29 दिसंबर की रात्रि में वादी के घर से 1 लाख 5 हजार रुपये नकद तथा चांदी की दो जोड़ी पाजेब चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में पीडित ने झिंझाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजलीघर के सामने सड़क से आरोपी मुन्तजिर पुत्र रियासत, निवासी ग्राम पटनी परतापुर, थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1 लाख 3 हजार रुपये नकद तथा दो जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.