बगहा, जनवरी 21 -- बेतिया। नगर के छावनी स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस की शाखा के एक कर्मी के विरूद्ध 1 लाख 8 हजार 312 रुपये की ठगी करने के मामले में कालीबाग थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बैंक के कस्टमर रिलेशनशीप मैनेजर सिवान के बसनोही निवासी राजन कुमार मिश्रा की शिकायत पर ठगी की एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें कस्टमर रिलेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी राज कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। राजन कुमार मिश्र ने बताया है कि राज कुमार ने 10 ग्राहकों से लोन प्री क्लोजर तथा किस्त के नाम पर 1 लाख 20 हजार 781 रुपया नकद तथा यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.