अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने एक साधु का एटीएम और अन्य सामान चोरी कर खाते से एक लाख रुपए निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर एक को नामजद करते हुए चोरी और धोखाधड़ी की धारा में दर्ज हुई है। शिकायत में वासुदेवघाट स्थित खाक चौक पंच तेरा भाई त्यागी आश्रम निवासी 85 वर्षीय राम रतन दास चेला स्व बद्रीदास का कहना है कि 12 नवंबर 25 की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह आरती में व्यस्त था। इसी दौरान मौनी बाबा के बगल पंचकोसी परिक्रमा मार्ग निवासी सुरेश यादव ने मौका पाकर पास बुक, एटीएम कार्ड, 7200 रुपया तथा अन्य सामान पर कर दिया। बैंक के एटीएम कार्ड का पिन एक कागज पर लिखकर रखा था। जिसके सहारे एटीएम से 14 नवंबर 25 की मध्यरात्रि किश्तों में एक लाख रुपया निकाल लिया। आरती ...