कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर दक्षिण। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई। चोरों ने मकान में दाखिल होकर एक लाख रुपये कीमत के बिजली के तार निकाल ले गए। सुबह भवन स्वामी पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। नौबस्ता के हमीरपुर रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी का सतबरी मैदान, पानी की टंकी के पास एक चार मंजिला मकान निर्माणाधीन है, जिसमें दो दिन पहले वायरिंग हुई थी। उपेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह मकान में पहुंचे तो देखा कि वायरिंग किए गए कॉपर, एल्युमिनियम के तार गायब हैं। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...