शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शामली जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण और विस्तार के नाम पर कार्यों में पांच करोड़ के गड़बड़झाला की जड़ें बाहर आने लगी हैं। बिना टेंडर साढ़े चार करोड़ के कार्य नियमों को तांक पर रखकर कराए गए। 50 लाख के कार्यों की निविदा आमंत्रण में एक लाख रुपये की एफडीआर पर भी पांच करोड़ का कार्य चलता रहा, जबकि इसके लिए कुल धनराशि की दो प्रतिशत यानि दस लाख रुपये की एफडीआर बंधक बनाकर रखी जानी चाहिए थी, लेकिन नियमों को ताक पर रख ठेकेदार फर्म को लाभ दिया गया। इसके अलावा सीएचसी एवं पीएचसी में जारी किए टेंडर में अलग से कार्यों को न दर्शाकर सुधार एवं नवीनीकरण और जल संबंधी कार्यों को दर्शाया गया है। सहारनपुर की रामपुर मनिहारन विधानसभा के विधायक देवेंद्र निम की शिकायत के बाद जांच समिति की रिपोर्ट पर मंडलायुक्त ने सीएमओ के खिलाफ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.