कानपुर, मार्च 11 -- कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से खेाए हुए सात मोबाइल पुलिस ने साइबर टीम की मदद से बरामद कर लिए। बरामद मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर इन सभी के चेहरे खिल उठे। शिवली कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी निवादा गांव निवासी यश कुमार, बाघपुर के मजरा दुंदपुर के आदित्य कुमार, देवीपुर गांव की ज्योती, राजपुर दरियाव के पवन कुमार,कुढवा के अमरेंद्र दीक्षित,अनूपपुर के अविनाश शुक्ला व नहेड़ी के सरनाम सिंह आदि के मोबाइल पिछले माह खो गए थे। इन लोगों ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस व साइबर टीम इन मोबाइल की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन खेाए मोबाइल को बरामद कर लिया। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को सौंप दिए गए।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.