पटना, अप्रैल 17 -- एक लाख रुपये या उससे अधिक किराये का भुगतान प्रतिमाह करते हैं तो आयकर के नए प्रावधान के अनुसार मकान मालिक से संबंध की भी जानकारी देनी होगी। आयकर कानून में नए संशोधन की बारीकियों पर ध्यान देना होगा। शुक्रवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रत्यक्ष कर विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के पहले दिन चार्टर्ड एकाउंटेंसी से जुड़े विशेषज्ञों ने ये बातें कही। हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने नया आयकर अधिनियम, 2025 पेश किया है, जिसका उद्देश्य कराधान को सरल बनाना, करदाता को राहत, अनुपालन में आसानी और मुकदमेबाजी में कमी लाना है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हमेशा किसी भी वित्तीय क्षेत्र और पेशे की अन्य संबंधित गतिविधियों को प्रभावित करने वाले परिवर्तनों के बारे में अपडेट र...