लखनऊ, मई 16 -- राज्य सरकार 'खेत तालाब योजना' में किसानों 22 मीटर गुणे 20 मीटर गुणे 3 मीटर का तालाब बनाने पर 52500 रुपये अनुदान दे रही है। इस तालाब कुल लागत Rs.1,05,000 निर्धारित की गई है। किसान को आधी लागत सरकार वहन कर रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को भी इस योजना का लाभ आसानी से मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- खेत तालाब योजना में किसानों को 52500 का अनुदान दे रही योगी सरकार, कैसे होगा चयन, क्या है प्रक्रिया?योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित 'खेत तालाब योजना' का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध कराना है। आज के समय में भूगर्भ जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। खेतों में बनाए जाने वाले तालाब वर्षा के पानी को संरक्षित करते हैं, जिससे सूखे के समय भी किसानों को सिंचाई ...