वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सारनाथ की अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में पिछले साल 21 अगस्त को कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसपर एक लाख का इनाम घोषित था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शूटर गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमराफैज गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू है। बताया कि बदमाश के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना पर सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह टीम के साथ निरीक्षण कर रहे थे। सराय मोहाना में बदमाश मौजूद था। पुलिस को देखते ही बदमाश दोनों हाथों में असलहा लेकर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.