सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने बुधवार शाम मुठभेड में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश शहजाद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। शहजाद थाना फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला था और उस पर 44 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से गोकशी के मामलों में सक्रिय था और फरवरी से फरार चल रहा था। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहारनपुर की फतेहपुर और मिर्जापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की। उत्तराखंड के विकास नगर की ओर से आ रहे शहजाद को बिजलीघर के पास रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दो कांस्टेबल सोमेंद्र और कुलदीप घायल हो गए, जिन्हें बाजू में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस...