प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। शराब तस्करी का अंतरप्रांतीय गिरोह चलाने वाला तस्कर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने रविवार को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर आबकारी अधिनियम और ठगी व जालसाजी की धाराओं में 2023 में नवाबगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। तभी से जिले की पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी मामले में उस पर इनाम भी घोषित था। मोहाली में एसएएस नगर थाना जिरखपुर सिटी इंक्लेव निवासी नवदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पार्टनर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू के साथ शराब तस्करी का गिरोह चलाता है। उसका गिरोह पंजाब से ट्रकों में शराब छिपाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सप्लाई करता है। नवदीप को एसटीएफ प्रयागराज इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में एसआई रणेंद्र कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.