एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी जख्मी
गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में सोमवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस से संयुक्त मुठभेड़ में गोली लगने से एक लाख रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ जिले के रहने वाले बदमाश पर एडीजी वाराणसी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध बदमाश की घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन निवासी खुदनपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, आपराधिक धमकी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.