रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन नई दिशा के अंतर्गत खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर 30 वर्षीय हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपायुक्त आर. रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उपायुक्त ने उसे पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और सरकार की नीति के तहत एक लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया। 21 मामलों में वांछित, एक लाख का था इनाम:हाबिल मुंडू पर झारखंड पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ मुरहू, खूंटी, कर्रा और तोरपा थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, रंगदारी, लेवी वसूली सहित 21 संगीन मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.