बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा थाना के नगर परिषद वार्ड-एक हरिहरपुर निवासी देवेन्द्र तिवारी का पुत्र शशिकांत तिवारी ने एक लाख एक रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 25 अप्रैल को दर्जकरायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि इसी साल 21 फरवरी को मेरे बैंक खाता से एक लाख एक रुपये अवैध व कपटपूर्ण तरीके से निकासी कर ली गयी है। मेरा खाता तेघड़ बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में है। साइबर ठगों ने तीन बार में पैसे की निकासी की है। साइबर थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.