नई दिल्ली, मार्च 9 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं और उनमें से कुछ ही लोग अंतिम सूची में जगह बना पाते हैं। ऐसे में जब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम घोषित हुआ तो पूरे देश में सफल उम्मीदवारों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लेकिन नतीजे आने के कुछ ही समय बाद एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल मेरिट लिस्ट में रैंक 301 को लेकर दो अलग-अलग युवतियों ने दावा कर दिया कि यह रैंक उन्हीं की है। हैरानी की बात यह थी कि दोनों का नाम भी एक जैसा था। एक तरफ बिहार के आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह सामने आईं, जिन्होंने मीडिया के सामने अपनी सफलता की कहानी बताई। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.