नगर संवाददाता, अप्रैल 7 -- हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक कौशल किशोर कुमार ने सोमवार की शाम सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ओपी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बैंकमैन कॉलोनी में अपने किराए के कमरे में उन्होंने आत्महत्या की। घटना के वक्त दूसरे कमरे में पत्नी मौजूद थीं। शाम पांच बजे वह नगर थाना से कमरे पर लौटे थे। सरेशाम गोली की आवाज सुनकर पत्नी और मकान मालिक कमरे के पास पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। गेट तोड़ा गया तो वह कमरे में खून से लथपथ हाल में मिले। सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर थानाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्...