एक रूपये के ऑफर से बीएसएनएल में जुड़े 50 फीसदी युवा ग्राहक
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान के बीच बीएसएनएल का एक रुपये वाला फ्रीडम 2.0 ऑफर युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। बीएसएनएल की ओर से नए ग्राहकों के लिए शुरू की गई इस योजना के बाद शहर में एक हजार से अधिक लोगों ने नया सिम लिया है। इनमें करीब 50 फीसदी युवा हैं। बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 1000 लोगों से अधिक ने एक रुपये में बीएसएनएल की नई सिम खरीदी है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सिम मुफ्त में दी जा रही है और 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन एक जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। बीएसएनएल की फ्रीडम 2.0 योजना अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। यह योजना केवल नए रिटेल ग्राहकों के लिए है। डीजीएम राम गौड़ का कहना है कि कॉलेज जाने वाले छात्र और युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.