नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। सरकार एक ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल, सरकारी विमानन कंपनी एलायंस एयर ने यात्रियों के लिए एक अनोखी योजना की शुरुआत की है। सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एलायंस एयर की 'फेयर से फुरसत' स्कीम का उद्घाटन किया। इस योजना का प्रमुख लक्ष्य हवाई यात्रा के किरायों में स्थिरता और पारदर्शिता लाना है। इस नई पहल के तहत, एलायंस एयर ने तय किया है कि बुकिंग की तारीख बदलने पर भी किराया वही रहेगा। इसका मतलब ये है कि चाहे आप उड़ान के दिन टिकट खरीदें या पहले से बुक करें, किराया एकसमान ही रहेगा। यह कदम डायनामिक प्राइसिंग की वजह से यात्रियों को झेलनी पड़ने वाली कीमतों की अनिश्चितता को खत्म करेगा, जहां किराए मांग और समय क...