मऊ, मार्च 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस लैब में मरीजों की जांच मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जा रही है। ब्लड लैब में तैनात डॉ.सुजीत कुमार ने बताया कि यह लैब कुछ ही दिनों पहले शुरू की गई है और यहां नियमित रूप से मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी जरूरी ब्लड टेस्ट किए जा रहे हैं। लैब में आधुनिक उपकरणों की सहायता से जांच की जा रही है, जिससे रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.रामबदन ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में सीएचसी में ब्लड जांच लैब की सुविधा शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...