सहारनपुर, मार्च 20 -- सरसावा। एक अनूठी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक फौजी परिवार ने संस्कारों को अहमियत दी और बिना किसी लेन-देन के विवाह संपन्न कराया। ग्राम मीरपुर निवासी चौधरी ओमपाल सिंह रिटायर सैनिक हैं और चिलकाना रोड पर रह रहे हैं। उनके पुत्र मेजर मधुर चौधरी का विवाह ब्रजमंडल की कैप्टन ज्योति सौरोत के साथ हुआ। हाई-प्रोफाइल शादी में दूल्हे पक्ष ने वधू पक्ष से केवल एक रुपया और एक नारियल बतौर शगुन स्वीकार किया। चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि समाज में फैली इस कुरीति को खत्म करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मेजर मधुर चौधरी ने बताया कि जब वे स्कूल में थे, तब अखबारों में दहेज के कारण टूटने वाले रिश्तों और प्रताड़ना की खबरें उन्हें विचलित कर देती थीं। तभी तय कर लिया था कि दहेज मुक्त विवाह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...