नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, पंकज कुमार पाण्डेय। केंद्र सरकार पुलिस संचार प्रणाली को आधुनिक स्वरूप देने में जुटी है। इसका उद्देश्य देश में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, तेज और तकनीक-आधारित बनाना है। सरकार की यह पहल 'एक राष्ट्र-एक पुलिस संचार नेटवर्क' के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, बल्कि आपदा प्रबंधन की क्षमता भी नए आयाम हासिल करेगी। इस क्रम में पुलिस वायरलेस समन्वय निदेशालय (डीसीपीडब्ल्यू) द्वारा संचालित उपग्रह आधारित राष्ट्रीय संचार नेटवर्क 'पोलनेट' को उन्नत (अपग्रेड) किया जा रहा है, जिससे देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल और सूचना आदान-प्रदान की क्षमता और मजबूत होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'पोलनेट' विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच...