एक रात में दो घरों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
उरई, जून 15 -- जालौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात अलग अलग गांवों में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पहली घटना ग्राम औरेखी की है जहां के निवासी चतुर सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार रात वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। भाई अनिल व कुलदीप बिजली न आने पर रात करीब 11 बजे छत पर सोने चले गए। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। रात 12 बजे बिजली आने पर कूलर चलने से सभी गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी से 50 हजार रुपये नकद, सोने की मनचली, मंगलसूत्र, कान के बाला, ओम का पेंडल, चांदी की पायल, करधोनी, बिछिया समेत अन्य सामान ले गए। सुबह कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.